Indian Railway : मुफ्त वाले एसी वेटिंग रूम की सुविधा के लिए रेलवे ने शुल्क लगाकर सिर्फ दो महीनों में यात्रिओ से 25 लाख रुपये वसूले !
ध्यान रहे, यात्रियों के अधिकार के रूप में एसी वेटिंग एरिया में मुफ्त में ट्रेन का इंतजार करने के बजाय अब आपको एक घंटे के इंतजार के लिए बीस रुपये दे रहे हो, अहमदाबाद रेलवे स्टेशन पर एक लाख लोगों ने यह शुल्क चुकाया
WND Network.Ahmedabad : रेल यात्रियों को सुविधा प्रदान करने के बहाने, मोदी सरकार (Narendra Modi Govt) ने महज दो महीनों में हमसे 25 लाख रुपये लूट लिए हैं। और यह बात स्वयं (Indian Railway) रेलवे द्वारा स्वीकार की गई बात है, हाल की रेलवे ने यह बात अपनी द्वारा अर्जित सिद्धि के तौर पर की है। जहां पहले आप यात्री के रूप में मुफ्त में बैठ सकते थे, अब वहां एक घंटा के हिसाब से आपको बीस रुपये दे रहे हो। अहमदाबाद रेलवे ने (ADI Railway Station) आधिकारिक तौर पर स्वीकार किया है कि, मुफ्त सुविधा को शुल्कबद्ध करके उन्होंने महज सिर्फ दो महीनों में एक लाख यात्रियों से 25 लाख रुपये मिले है।
रेल्वेने दावा किया है की, अहमदाबाद रेलवे स्टेशन के उन्नत ए.सी. प्रतीक्षालय को मिला यात्रियों का जबरदस्त प्रतिसाद मिला है। रेलवे ने कहा है की, पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा हेतु आधुनिक वातानुकूलित (ए.सी.) प्रतीक्षालय को उन्नत एवं सुव्यवस्थित रूप से संचालित किया जा रहा है, जिसे यात्रियों का अत्यंत सकारात्मक प्रतिसाद प्राप्त हो रहा है। यह ए.सी. प्रतीक्षालय 394 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में स्थापित है। इसका संचालन मेसर्स क्वालिटी कैटरर्स, ईस्ट दिल्ली द्वारा अनुबंध के अंतर्गत किया जा रहा है। अनुबंध में प्रतीक्षालय का उन्नयन, रखरखाव, स्वच्छता, प्रशिक्षित स्टाफ द्वारा संचालन तथा यात्रियों से निर्धारित उपयोग शुल्क का संग्रहण सम्मिलित है।
पैसे देकर भला कौन खुश हो रहे शकता है ? : रेलवे ने दावा किया है की, दिनांक 26.11.2025 से 18.02.2026 की अवधि के दौरान 1,00,000 से अधिक यात्रियों ने ए.सी. प्रतीक्षालय की सुविधा का लाभ उठाया, जिससे लगभग ₹25,00,000/- की उपयोग शुल्क आय प्राप्त हुई है। यह आँकड़े इस सुविधा की लोकप्रियता एवं उपयोगिता को स्पष्ट रूप से दर्शाते हैं।
मुफ्त की जगह पैसे लेकर अहमदाबाद रेलवे के ए.सी. वेटिंग हॉल में उपलब्ध प्रमुख सुविधाएँ उपलब्ध कराइ गई है। जिन में कुल 250 यात्रियों की आरामदायक बैठने की क्षमता है। भुगतान करने के बाद यहाँ पेयजल एवं रिफ्रेशमेंट स्टॉल, जहाँ हॉट एवं कोल्ड बेवरेज, स्नैक्स, लाइट मील, ब्रेकफ़ास्ट, डेज़र्ट एवं बेकरी आइटम्स उपलब्ध है जैसे- फ्लेवर्ड चाय/टी बैग चाय, कॉफी, सूप, लस्सी इडली-वड़ा सांभर, वेज बिरयानी, समोसा,कचौरी, वेज, पनीर, बर्गर आदि।सेल्फ-डिस्पेंसिंग मशीन के माध्यम से गैर-मादक पेय पदार्थों की उपलब्धता भी है। यात्रियों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए ट्रैवल डेस्क सुविधा भी बनाई गई है। समाचारपत्र, पत्रिकाएँ, पुस्तकें, टॉयलेटरीज एवं ओटीसी दवाइयों की बिक्री के साथ साथ पुरुष एवं महिला यात्रियों के लिए पृथक एवं स्वच्छ शौचालय तथा स्नानघर की व्यवस्था है।
स्नानघर में गर्म पानी उपलब्ध कराने हेतु गीजर की सुविधा और मोबाइल एवं इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के लिए पर्याप्त चार्जिंग पॉइंट्स भी लगाए गए है, जो पहले भी उपलब्ध थे।
Web News Duniya