Modi, Mangal Sutra and Priyanka Gandhi : मोदी जी मंगल सूत्र का महत्त्व समझते तो वो ऐसी अनैतिक बाते नहीं करते, प्रियंका गाँधी का नरेंद्र मोदी को करारा जवाब
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राजस्थान की चुनावी सभा में महिलाओ के मंगल सूत्र को लेकर दिए गए जूठे दावों पर कांग्रेस के नेता प्रियंका गांधीने बेंगलुरु में उनकी दादी और माँ के मंगल सूत्र की याद दिलाकर मोदी को आइना दिखाया
WND Network.Bengaluru : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) द्वारा राजस्थान की चुनावी सभा में दिए गए मंगलसूत्र के जूठे दावों पर देश में सियासी घमासान शुरू हो गया है। पीएम मोदी के बयान के बाद कांग्रेस (Congress) महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi Vadra) ने इस का बेंगलुरु में करारा जवाब दिया है। प्रियंका ने कहा की अगर मंगल सूत्र का महत्त्व समझते तो वो ऐसी अनैतिक बाते नहीं करते। ऐसा कहते हुए प्रियंका ने परोक्ष रूप से इशारो ही इशारो में नरेंद्र मोदी को उनकी पत्नी जशोदाबेन की याद दिला दी थी। केवल इतना ही नहीं प्रियंका ने मंगलसूत्र को लेकर उनके परिवार में इंदिरा गाँधी से ले कर सोनिया गाँधी तक की बात बताते हुए मोदी को अब तक सब से बड़ा करारा जवाब दी था।
बेंगलुरु में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रियंका ने कहा कि, इस देश में क्या बातें हो रही हैं? दो दिन पहले भाषण दिए गए थे कि कांग्रेस आपका मंगलसूत्र छीनना चाहती है। यह देश पिछले 75 वर्षों से आजाद है और 55 वर्षों तक कांग्रेस सत्ता में रही। क्या कांग्रेस ने कभी आपका सोना या मंगलसूत्र छीना है ? प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी की ''सोने और मंगलसूत्र'' वाली टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए यह भी कहा कि, उनकी मां सोनिया गांधी ने तो देश के लिए अपना 'मंगलसूत्र' बलिदान कर दिया। युद्ध के दौरान इंदिरा गांधी ने देश को अपना सोना दिया था।
प्रियंका ने कहा कि, जब नोटबंदी हुई तो उन्होंने महिलाओं की जमापूंजी छीन ली...किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान 600 किसानों की जान चली गई, क्या मोदी जी ने उन विधवाओं के 'मंगलसूत्र' के बारे में सोचा? जब मणिपुर में एक महिला का वस्त्रहरण कर उसके वस्त्र जलाए गए तब भी मोदी जी चुप थे, कुछ नहीं बोले। क्या उन्होंने उसके 'मंगलसूत्र' के बारे में सोचा? आज वह वोट के लिए महिलाओं से ऐसी बातें कह रहे हैं, उन्हें डरा रहे हैं ताकि वे डरकर वोट करें। उन्हें शर्म आनी चाहिए'
महिलाओं के दिल में जो सेवा भाव होता है वो सेवा भाव हमारे देश की सारी पंरपराओं का आधार है। जब तक परिवार में सभी लोग सो नहीं जाते, महिलाओं को नींद नहीं आती और जब परिवार में कोई परेशानी होती है, तो महिलाएं अपने गहने गिरवी रख देती हैं। महिलाएं दूसरों को खाली पेट सोने देने की बजाय (स्वयं) भूखी सोना पसंद करेंगी। जब किसान कर्ज में डूब जाता है तो उसकी पत्नी अपना मंगलसूत्र गिरवी रख देती है। जब परिवार में बेटी की शादी होती है या स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होती हैं, तो महिला अपने गहने गिरवी रख देती हैं।
पीएम मोदी के बयान पर संजय राउत ने कहा कि यह 'निराशाजनक' है कि प्रधानमंत्री मोदी जैसा एक वरिष्ठ नेता ऐसी टिप्पणियां करता है। राज्यसभा सदस्य ने दावा किया, 'उन्होंने मंगलसूत्र तक के बारे में बात की. इसका मतलब है कि वह पूरी तरह से हताश हैं और वह यह चुनाव हारने जा रहे हैं.' आगे संजय ने कहा की, 'चुनाव में हार की आशंका उन्हें परेशान करती है और इसलिए ऐसी भाषा है....कुछ लोगों की बच्चे पैदा करने की संख्या किसी चुनाव प्रचार का मुद्दा कैसे हो सकती है?' शिवसेना (यूबीटी) नेता ने यह भी पूछा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले 10 वर्ष में अपनी सरकार के प्रदर्शन के बारे में चर्चा क्यों नहीं की. राउत ने दावा किया कि प्रधानमंत्री ने सत्ता में लौटने पर भविष्य की अपनी योजनाओं का उल्लेख नहीं किया.
आप को बता दे की, राजस्थान के बांसवाड़ा में रविवार को एक रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा था कि कांग्रेस की योजना लोगों की गाढ़ी कमायी और संपत्ति 'घुसपैठियों' तथा 'ज्यादा बच्चे पैदा करने वाले लोगों' को देने की है। ‘ये अर्बन नक्सल वाली सोच.... मेरी माताओ- बहनों ये आपका मंगलसूत्र भी बचने नहीं देंगे, इस हद तक चले जाएंगे' ।
Web News Duniya