Kutch : बलूच विद्रोह से ध्यान भटकाने की ना-पाक साज़िश, गुजरात कच्छ के सरक्रीक में पाकिस्तान ने की ड्रोन-होवरक्रॉफ्ट यूनिट की तैनाती, सीमा पर हाई एलर्ट जारी
पाकिस्तान नेवी ने 'अबाबील प्रोजेक्ट' के तहत सर क्रीक में अपने नेवल स्पेशल सर्विस ग्रुप (SSG-N) कमांडो की बढ़ती तैनाती को देखकर भारत ने भी कच्छ सीमा पर अपनी ताकत बढ़ाई
(गुजरात कच्छ के सर क्रीक इलाके में भारतीय जवानो की पेट्रोलिंग की फ़ाइल तस्वीर)
WND Network. Bhuj (Kutch) / New Delhi : बलूचिस्तान में पाकिस्तान के खिलाफ स्थानीय लोगो द्वार हो रहे विद्रोह को कुचलनेमें असफल पाकिस्तान अब लोगो का ध्यान भटकाने के लिए भारत की पश्चिमी सीमा पर नापाक हरकत को अंजाम दे शकता है। भारतीय ख़ुफ़िया एजेंसी के हवाले से यह बात सामने आई है। गुजरात के कच्छ बॉर्डर एरिया के बिलकुल सामने, विशेषकर सर क्रीक इलाके में पाकिस्तान बड़ी संख्या में आधुनिक हथियारों की तैनाती कर रहा है। यहां वह समुद्री चौकियां बना रहा है। साथ ही चीन और तुर्की की मदद से होवरक्रॉफ्ट और ड्रोन की भी तैनाती कर रहा है। खुफिया सूत्रों के हवाले से यह भी पता चला है कि पाकिस्तान 'सर क्रीक' के पास अपने नेवी और मिलिट्री इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार कर रहा है, जिससे भारत-पाकिस्तान समुद्री सीमा पर सुरक्षा का खतरा बढ़ गया है। पाकिस्तान का यह विस्तार 'अबाबील-द डिवाइन स्ट्राइक' नाम के एक नए प्रोजेक्ट का हिस्सा है।
भारत भी कच्छ की सीमा पार हो रही ना-पाक हरकत पर नजर बनाये हुए है। इसी के तहत कच्छ बॉर्डर के साथ साथ समूचे पश्चिमी सीमा पर हाई एलर्ट जारी कर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तानी नौ-सेना ने सर क्रीक नदी प्रणाली के पास बांधा धोरा और हरामी धोरो इलाकों के बीच कई समुद्री सुरक्षा चौकियां भी बनाई हैं। सर क्रीक और अरब सागर में दर्जनों कोस्टल डिफेंस बोट, मरीन असॉल्ट क्राफ्ट, होवरक्रॉफ्ट, नौसैनिक जहाज और तेज रफ्तार पेट्रोल बोट तैनात की गई हैं और नौसेना की गश्त भी बढ़ा दी गई है। भारत ने भी अपनी राधा पीर चौकी के आगे अपनी तैनाती को बढ़ा दिया है।
पाकिस्तान का 'अबाबील प्रोजेक्ट' : पाकिस्तान की प्रमुख ख़ुफ़िया एजेंसी ISI ने काफी समय पहले पश्चिमी भारत के इलाको पर नजर रखने के लिए 'अबाभील' नाम से एक इंटेलिजेंस यूनिट बनाया था। जिस में पाकिस्तान सेना के साथ साथ सिंध के इलाके में तैनात पाक रेंजर्स के कुछ लोगो को भी शामिल किया गया था। इसी यूनिट के नाम से अब पाकिस्तान ने सर क्रीक और आसपास के इलाको में 'अबाबील प्रोजेक्ट' के नाम से अपनी सैन्य तैनाती शुरू कर दी है।
पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर के सीधे आदेश और निगरानी में चल रहे पाकिस्तान नेवी ने 'अबाबील प्रोजेक्ट' के तहत सर क्रीक में अपने नेवल स्पेशल सर्विस ग्रुप (SSG-N) कमांडो की तैनाती की है। SSG-N एक पाकिस्तानी समुद्री स्पेशल ऑपरेशन फोर्स है, जो समुद्र, हवा और ज़मीन पर हाई-रिस्क मिशन को अंजाम देने के लिए ट्रेनिंग लेती है। चीन और तुर्की की मदद से पाकिस्तान सैन्य आधुनिकीकरण कर रहा है।
स्वतंत्रता पर्व के दौरान हर साल होता है हाई एलर्ट : सूत्रों के मुताबिक हर साल अगस्त महीने में १५ अगस्त के दौरान पाकिस्तान से सटी पश्चिमी सीमा पर हाई एलर्ट घोषित किया जाता है। हाला की इस बार जिस तरह से पाकिस्तान कच्छ के इलाको के सामने होनी मौजूदगी बढ़ा रहा है उसे देखते केवल जमीनी सीमा पर से ही नहीं किन्तु हवाई सर्विलांस भी बढ़ाया गया है। सूत्रों के बुताबिक, कच्छ के भुज और नलिया एयरबेज़ साथ जामनगर बेज़ को भी किसी भी आपातकालीन समय के लिए तैयार रहने को आगाह किया गया है।
Web News Duniya